Friday, 28 November 2014

Layman's Limerick on 6 Months



कर्मठता को बनाया सन्देश
विकास पुरुष का लिया हैं भेष
हर प्रांत से जोड़ा नाता
कही पुत्र बने कहीं भ्राता
कथन दिया  होगा समावेश।

झूमा तुम्हारे वादों पे  देश
भुला दशक पुराना आवेश
उत्पात से नहीं हैं नाता
बोली न्याय की माता
मातहतों ने न माना आदेश।

देश सत्ता में किया प्रवेश
शुभेक्षा हमारा भी हुआ पेश
कुछ भय हमने भी पाटा
कुछ पर किया सन्नाटा
सोचा समय फिर बदला भेष।

जब योगी बेच रहा था Love द्वेष
एक शब्द से रहता न भय शेष
तुमने होठो को पाटा
हमने दुःख से होठों को काटा
क्या ऐसे होता  हैं समावेश।

विकास तो जैसे भुला देश
तुम गुनगुनाए मेरा प्रदेश
दिमाग ने दिल को डाँटा
वक़्त दे फिर देख फर्राटा
ताने मित्रों के अब देते ठेस।

वज़ीरों का आता नित नया आदेश
ऐसा तो न था  तुम्हारा जनादेश
अलग लगे हैं उनकी गाथा
भाषा पहले या के जाता
कुछ नया  दिखाओअब ,हे जनेश।

काला धन का ठौर हैं  विदेश
समझी जनता छोड़ो उपदेश
घर में फैला हैं आटा
छोड़े अब सैर -सपाटा   
अब क्रियावन्नन का दो आदेश। 

गर्मी बीती सर्द दिखाता आवेश   
आलु प्याज़ करे अब गृह प्रवेश
मधुमाह  खत्म ,हे बड़े भ्राता
चाटुकारिता से सटका माथा
करो कुछ, सम्मानित प्रचार नरेश







Wednesday, 24 September 2014

लौट जा तू अब हे ,पुण्य वाचिनी





लौट जा तू अब हे ,पुण्य वाचिनी । 

अविरल कैसे  बनेगी धारा
 मद्धिम बनी अब शीघ्रगामिनी 
 रेत टीलों से भरा तट सारा
 कैसे तड़पती जीवनदायिनी।  

असि ,वारुणी का बंद सहारा  
मलित त्रिलोचन जटा वासिनी 
कहीं मल, कहीं गिरता पारा 
जल था जिसका  जैसे दामिनी। 

शहरोँ  ने  जैसे किया संहारा 
शांत है क्रीड़ा -कलोल कामिनी 
लूट की फिर चलेगी ब्यारा 
तु कैसे  बचेगी पतित -पविनी।  

 योजना भी अब लगे नकारा ,
 क्या तु भी अब पाताल-वहिनी 
 मुक -बघिर जब तेरा दुलारा 
 लौट जा तू अब हे ,पुण्य वाचिनी । 

Sunday, 10 August 2014

विडम्बना




विडम्बना 

उस रत्न  को समर्पित होगा  भारत-रत्न
 जिस रत्न  ने दिखाया मुल्य -ए -यत्न 

प्रयास -पसीना  था  जिनका मूल -मंत्र 
उनके विचारों से कोसों  हमारा झोल-तंत्र 


प्रार्थना , रहने दो  उन आदर्शों की स्मृति 

याचना , मनः स्थल पर ही रहे वो आकृति
 संचय करने दो उनकी आह्वानहित जागृति 
बिन पीड़ा उत्थान  हमारी  बनी रहेगी प्रकृति 


परिवर्तन  ही विकास नहीं  होता  है विदित 

मान क्या होता मात्र कोई  सम्मान लिखित 
प्रयत्न शील युवा की आँखों में दीखता निहित 
कुंठा, वितृष्णा फिर हम  समाज मूल्य-रहित 

Wednesday, 4 June 2014

छोटे गीत



                                                     छोटे गीत 

गीत  कम , हृदय के  कुछ पहलु हैं।  ख़ुद  भी  न समझ पाया , ये दर्द है , दवा  हैं  , बकवास हैं या कुछ और। आपकी कुशाग्र  बुद्धि में कुछ पकड़ आए तो कम -अक्ल खाकसार को भी बताइयेगा। पहले वाले का शिर्षक भी  सुझाइए 

सियासत तेरी नज़म का क्या ऐतबार,
आवाम  की  सुबा की वो दरकिनार।
बद  इख़्लाक़ के अब  उतरे हैं  सवार,
डर  की ना हो बद -ज़बानी की ब्यार।
नई जमात ने किया खुद को दरकिनार ,
 कुनबे में उनके छुपते रहें कुछ दागदार।
इल्तज़ा बस रखना इन्सानियत बरक़रार,
अच्छा लगता क्या माँ के आँसू  दो-चार।
मेरे मुल्क में खिले फिर से  गुल हज़ार ,
हमारा क्या , दरबदर रहे हम ख़ाकसार।



रंगीन सियासत 

सियासत की पिचकारी से पंक
जारी हैं कुछ दिनों से एक ही  रंग
लाख दर्ज़े भले हम जैसे  मलंग
होरी  इनके भक्त न कर दे भंग


मीडिया स्पेशल 

 1   विकल्प  अब न्यूज़ -रूम्स  मे बनाइए
     लोकतंत्र  को  बस ना इतना भर्माइए
     कभी खकसारो को सच तो दिखाइए
     न समझे तो सिर्फ आईना छोड़ जाइए



 
व्यंग ना छोड़ जो तेरा आभूषण
झकझोर, चेतना दे अधमरो में।
जानता मुझसे अधिक निस्पक्ष तु
थोड़ा तो सींच खुद अपने जड़ो में।

Sunday, 4 May 2014

गाँधी की आँखें



               गाँधी  की आँखें 

मेरे  स्वपन मे' आना कभी  महात्मा
दिव्य-स्वपन न देखा कभी बंद आँखों से ;
अधिकार है तुमपर , सुन ऐ अमर आत्मा
तेरे देश वंसज देखते सपने खुलीं ऑंखों में। 


 मानस पटल से धूमिल होती माँ कि छविं
अनजान  सा  हुँ सजीव  निस्छल आँखों से :
व्यस्त हो तो पुज्य प्रार्थना करता तुच्छ कवि
दुविधा तो सँवाद भेजना नेताजी की आँखो में।



तुम्हारे उपदेश'का चाह नहीं रखता है अब मुल्क
स्वपन मे आना अन्यथा मेरि तरह सिसकियाँ भरोगे ;
बचकर आना नहीं तो हवा पर भी लगता शुल्क
निशा ओढ़ना नहीं तो अपनी भक्तोँ की अलग सुनोगे। 


सुना वाणी  से सम्मोहित होती थी जन मानस
रक्त कतरा-कतरा अनुरोध पर मिलता था तुम्हे ;
खुन गैर का आज भी आह्वाहन पर आनन फ़ानन
छद्म मंज़िल हासिल तो रास्ते से क्या मतलब हमेँ।



तेरी आँखों में जो था सच्चाई, कशिश का अफ़साना
पुस्तकों,मुर्तियों और  चित्रों  तक ही सिमट  गयीं है
मक्कारी, घृष्टता, प्रतिशोध ,अवमानना ,कायराना
आँखों पढ़ने की ईच्छा शक्ति भी हमसे निपट गयी हैं।  


हम और  हमारे सियासतदां एक दूजे से कतराते हैं

धर्म उन्मादि , भ्रष्ट ,विकास कि कंटस्थ हैं परीभाषा  

शिक्षा और श्रवण  से हम भारत -संतान घबराते हैं

वात्सल्य भरी मुस्कुराती आँखों में कितनी बची आशा ?

Twitter पर एक युवा को समर्पित ; काश की उसे समझा पाता कि 

हालात -ए- मुल्क तब  बदलते है सियासतदां 
अवाम जब तलक पूछती औ पकडती गिरेबान 




Tuesday, 22 April 2014

अवाम के बगैर सियासत माफ़िक शेर






                             अवाम  के बगैर  सियासत माफ़िक  शेर


 बदज़बानी  सियासत में पैंठ  कर रहा हैं  या  यूँ  कहिए की पैर  फैला रहा हैं आवाम  हासिए पर घिसकते जा रहे हैं।  कुछ  अपने  से  और  कुछ  भक्त -गणो  की  दरिया -दिली  से।  कोई आसान  रास्ता दिखे तो पकड़  मत लीजिएगा , बने  रहिए  sanity  के  कारवाँ में।  कष्ट  हैं  पर कोई दूसरा चारा हैँ  क्या ?
आपकी सोच  या उस नामचीन शायर को समर्पित ,"सूरज  को  दीप  दिखाने  सा"  सरीख  हैं  ये शेर।  गुस्ताख़ी इस खाकसार की मुआफ़ी के क़ाबिल हैं या नहीं  इसका  निर्णय  मुन्नवर राणा  या  आप ही कर सकेंगे। उन सियासतदान  से  गुज़ारिश  नहीं कर सकता मैं।  शायद  दिल  उन्हें  अपना मानता हीं नहीं। 
आपकी  सोहबत  से  मैंने  भी कुछ अच्छाई  सीखी । मुआफ़ी तो देगा खाकसार   लेकिन शर्त ये  की इन्तेखाब के बाद   मुल्क़  का  भला  करे  हमारे  तथा  कथित  हुक्मरान। 




1. 

(in poor taste an addition to original by Munnawar Rana ), बड़ी गलती हैं , उम्मीदन मुश्किल से क्षमा मिल ही जाएगी।
  बिगड़  गयी  तक़दीर  पर  खाकसार मुस्कुराते रहते  हैं , उधड़ रही तहज़ीब औ वो  बेदर्द मुकरर चिलाते रहते हैं। 


बिछड़ कर भी मोहब्बत के ज़माने याद रहते हैं,उजड़ जाती है महफ़िल और चेहरे याद रहते हैं. ----- by Munnawar Saheb


2.

खामोश नज़रों का बनता हैं अलग ही फसाना , दिल में दर्द और लब पर अंदाज़ ए शायराना।


3.

मोहब्बत ए खाकसार का बनता एक ही फ़साना ,जोखिम फक्त एक बार और ताउम्र हरजाना।


4 .

मोहब्बत ना होती तो क्या करता इज़हार , कसीदे क्यूँ बांधता तेरे लिए बस यूँ बेगार।



5 .

बेबस खूं भरी हमारी आँखें नाक़ाबिले हिमाक़त ,कसर बाकी जो बची तो सहाफी तेरी तिज़ारत।


6.

सवाल खाकसार की चाहत का कब था वादा ए अवाम तो आपकी वफ़ा का था।


7. This was Favorited by the Great man


हम ख़ाक़सारों को कब थी इल्म-ए - ज़बां
कुछ तो समझ ही लेंगे गर तेरी शायरी मेहरबां।




Friday, 11 April 2014

शेर बगैर रदीफ़ औ काफ़िया


 इन्हें क्या कहुँ , मालूम नहीं शेर तो नहीं कह सकता। ना रदीफ़  , न काफ़िया की पकड़  हैं। शेर, कलाम , ग़ज़ल जानने वाले नाक भौं तो सिकोड़ेंगे।  बस इतना मालूम हैं की ये बदबख़्ती न है और ना आप इसे होने देंगे। 

जज्बात देखिए। 

गर थोड़ा भी सोचने पर मजबूर करता हैं या आपके चेहरे पर  मुस्कान लाता हैं तो लिखिएगा ज़रूर , शुकून मिलेगा ख़ाक़सारो को। 

1. 

 तिजारत ही क़ाबिल - -ेअते माद की तरक़ीब , हैं  उनका फ़साना :
 इल्म -उल -अदद  कब बनी इंसान की तसदीक़ , खाकसार भी जाना।


तिजारत - व्यापार ,ेअते  माद - विस्वास ,इल्म-उल-अदद -- गणन की कला ;तसदीक़ --इमान)

2. 

अवाम को हैं समझ की  तहज़ीब हैं दरकिनार, 

यकीनन इतनी बदज़बानी न करते हम ख़ाकसार। 

3. 

न शर्माइए देख उस सहाफी की तिजारत ,

रंगो-रोशन जब किया एक टूटती ईमारत।  

4. 


मुद्दत से मिली थी इस ख़ाक़सार को ये शुकून औ  फुर्सत जी ले ज़रा अपने लिए , ये नायाब वक़्त भी होगा रुखसत। 


5. 

इल्म कब   बख्श देता   इनायतें तहजीब 

 तालीम से जदोजहद  से हासिल हैं तरक़ीब 




ज़फ़ा ए  हुकमरान औ कहकहाँ  ए ख़ाकसार,

मसला ए  मज़हब  औ बाकी मुद्दे दरकिनार। 


7.  

मोहब्बत  ना  होती तो क्या करता इज़हार ,

कसीदे  क्यूँ  बांधता तेरे लिए बस यूँ बेगार। 



हरकतें  इंसान  देख बेबस  बेज़ुबान भी शरमाते हैं 

हालात ए माली छोड़िये , हम खूं देने से घबराते हैं 





Friday, 4 April 2014

मतदान




मतदान 

अधीर  ना  हो , अविश्वस्त  ना  हो
 विचलित  ना  हो,व्याकुल  ना  हो
 निराश  ना  हो,हताश  न  हो
 उन्मादि  ना  हो, अधीन   ना हो। 




परिवर्तन  के  उत्प्रेरक  हम
,
संवेदना  के  प्रचारक   हम ,
यत्न   के   निरंतर   हम,
आशा  के  प्रवाहक  हम।  



सहस  का   उद्घोष  कर ,
चेतना  का  प्रशार   कर ,
विस्वाश  का आगाज़  कर ,
कुछ   नव  का  शुरूवात  कर। 


अमानवीय  से   निर्भय ,

अरुणिम  आशा  सा  प्रण ,
माँ  मैरी  सा  वात्सल्य
 सुनहली  हो  जहाँ  किरण। 


विरासत  को न छोड़ 

संचय करबढा  उसे ,
अधिकार  से  मुँह  ना  मोड़ 
यत्न कर  कमा  उसे। 


आया हैं हमारा पंचवर्षीय पर्व ,

उल्लास  और हक़ से  मना  इसे ,मना  इसे  

  पुनरावृत्ति 

Thursday, 3 April 2014

छुटता बंधन -10



                                 
                                                   छुटता  बंधन -10 
काफी देर विचारने के बाद सोचा इसी पर लिखुँगा , पुलिस वर्दी और उसके रुआब तथा दर्द पर स्थिरता बनी रहेगी कुछेक वर्षों या दशकों  के लिए। उन मोहतरमा का क्या जिनकी नौकरी खतरे में रहेगी। दो महीने पहले  "भेड़िया आया , भेड़िया  आया " और पेशे के सब एक हो जाओ नहीं तो हमारी स्वतंत्रता गयी का ढ़ोल इन्होंने खुब पीटा था। 

मेरी लेखनी से किसी राजनीतिक दल की भक्ति झलके तो आगाह जरूर कीजिएगा। मेरी तरफ से यकीन रखिए की ऐसा कुछ हुआ भी तो वो मेरी कमजोरी अथार्त मेरी लेखनी की त्रुटि हैं , न की कोई  राजनीतिक या वैचारिक समर्थन।  फिर भी, अनुरोध "पढ़ने वाले ,हे , सम्मानित , अगर कुछ भी राजनीतिक निस्पक्षता की आपकी परिभाषा से गलत हैं तो डपटियेगा ज़रूर"। 
लो घुम फिर कर मै उसी महिला पत्रकार पर आ गया। आऊँ ना कैसे निरर्थक प्रशन , लंबे प्रशन  तथा उत्तर के पहले ही उत्तर का पूर्वाग्रह  कर टोकने तथा दुसरा प्रशन चिल्ला  पुछने  में पेशे की अनिपुणता दिखती हैं। वैसे इस कला में कुछ और भी माहिर हैं।  पर इन्होंने तो हद कर दी। एक आकांक्षित प्रधानमंत्री को एक मशहूर  या "legendary " ख़लनायक से तुलना कर ,एक ख़ास समुदाय के लोगो से अपना उस उम्मीदवार से भय को मापना चाहती थी। अगर उस प्रोग्राम को आपने नहीं देखा हैं तो आप खुशकिस्मत है, देखना भी न चाहिए ऐसा भौड़ापन। 

कुछेक दिन पहले पढ़ा था कि  एक और संबाद से संबंधित के घर पर caretaker को कुछ भक्तजन धमकी देकर आए कि साहब को बोलना कि सोच समझ कर लिखें । उन्होंने  मुद्दा बनाया स्वतंत्रता  का , प्रतिकार किया ,अपनी लेखनी में भी जिक्र किया  ,शायद पुलिस कम्प्लेन भी किया हो पर किसी विशेष  रंग के भक्तों पर लांछन नहीं लगाया। अंतर , सोच की आपकी बुद्धिमत्ता से परे नहीं हैं। 

बिजई भाई , जो छपरा से  खास मेरे संरक्षक बनकर आए थे , छपरा  वाले गाँव से  और जिनका जिक्र  मैंने  पूर्व  संस्करणों में भी किया हैं  कमाल के पतंगबाज़ थे। उनसे मंझा बनवाने के लिए मोहल्ले के बच्चे बेचैन रहते थे।  दोपहर के समय गैराज  के पीछे  उनका कारोबार चलता था छट के आस पास और फिर मकर संक्रांति से बसंत पंचमी (सरस्वती  पुजा ) तक।  अठ्न्नी  एक रील  का लेते थे माँझा लगाने के लिए अगर रील मिला हैं तो , अन्यथा  रील मिलाकर 2 रूपैये। १६-१७ की उम्र में अपना व्यापार निपुणता भी बखुबी दिखाते , कितनों  को दो तीन टरका देते , बोलते  मुनासिब लेई नहीं बनी या फिर tubelight  का बुरादा कुछ पुराना पड़ गया था या फिर चावल के दाने थोड़े कच्चे रह गए थे।  रुआब भी दिखा देते ,कितने मेहनत का काम हैं ,उँगलियाँ कटती हैं सो अलग और कितना एहतियात बरतना पड़ता हैं।

 इल्म कब   बख्श देता   इनायतें तहजीब 
 तालीम से जदोजहद  से हासिल हैं तरक़ीब 

 मैंने भी तरकीब लगाई।  नालिश की धमकी पर गुड़ के गट्टे और पाचक चूरन की अबाधित सप्लाई का मुफ्त करार उन्हें दे दिया।  अगले ही पकड़े गए दोनों और बिजई भाई को कुछ दिन मोतिहारी छोड़ना पड़ा दंड स्वरुप , मुझे  अच्छी  खासी फटकार मिली।  वाकया  मुझे पूरी याद नहीं हैं पर बिजई  भाई  हरेक  मुलाकात मेंअपने हिसाब से  याद कराकर मुझे चिढ़ाते हैं। 

दादी या जिन्हें हम "इया " समझाती थी  की हम सबसे ज्यादा गर किसी से सीखते हैं तो सोहबत से। शायद उस टीवी राजनीतिक वाद -विवाद  परिचालक पर  राजनीतिज्ञों की लंबी चुनावी सोहबत का असर होगा। 

करीब दस  साल पहले उस गैराज कि जगह मैंने कुछ दुकाने बनवा दी हैं ,  बिजई  भाई से कुछ दुनियादारी मैंने भी कम -उम्र  में सीखी थी।  हाँ , गैराज और उसके  पीछे वाली लाल अमरुद , अमड़ा, शरीफ़ा  और गुलाइची फुल  वाले पेड़।, जिन पे कुदते फाँदते मैं और शायद मेरे पिताजी भी  ,अपने मुस्टंडों को न दिखा पाउँगा।  न जाने क्यूँ इस अंक का पाठ पिताजी के लिए करने की इच्छा नहीं हो रही। 

Tuesday, 1 April 2014

Easing Water Wars 1



             
                                             Easing Water Wars 1 

Most of the Publications on Water supply and sewage Treatment agree that Projected municipal and domestic water demand will  double by 2030, to the tune of 100 billion m3 .

A cross-region study by the Asian Development Bank in 1997 found  average rates in

Calcutta and  Delhi of 1-3 US cents/kilolitre (KL), 6 cents/KL in Mumbai and  25 US
cents/KL in Chennai. In comparison, rates were 9 cents/KL in Dhaka and  Karachi, 20
cents/KL in Lahore and 34 cents/KL in Kuala Lumpur.

 The initial cost in establishing efficient and sustainable water supply to large urban settlements needs huge investment.India's National water policy 2002 encourages private participation in water planning and supply. However The cost recovery mechanism is the major hurdle in investment by Private Sector.  Lack of a national regulator has also been a reason cited by Foreign Direct Investment as well .

Water collection is carried out by pumping from water bodies,  including lakes and rivers, for major domestic requirements. In  India, water collection and treatment is mainly looked after by the municipal bodies, sometimes in collaboration with the state government. To meet their domestic requirement of water, families depend on privately shared wells and tube wells. In locations near the sea or ocean, their water demand is catered to by desalination of the water collected
Since India has a tropical climate, rain water harvesting is also a growing option for fresh water collection.Although the private sector has not been involved in water collection, purification and supply-distribution so far due to the inadequacy of the existing infrastructure.
Private models such as JUSCO and public-private partnership in certain parts of India have been very successful due to enhanced the efficiency and effectiveness of the service provided. It is based on assumption that  that people prefer to pay higher amounts for better availability of water and consistency of the service. The Government has now begun to outsource certain work to the private sector, including water collection, piping, construction of reservoirs, water channelizing, etc.
Encouraging PPPs in urban water supply systems; helping water utilities to significantly enhance their service delivery by leveraging private sector capacity, with a greater focus on efficiency gains initially, where possible, rather than on bringing in private investment.




Case Study I

For Maharashtra, the Maharashtra Jeevan Pradhikaran (MJP) is the nodal agency responsible for development and regulation of water supply and sanitation.  In May 2005, MJP commissioned a source augmentation project for the city through the Stage V water supply scheme – a bulk water supply and distribution project. This included bulk water transmission over 65 kms at a capital cost of approximately Rs. 130 crores.
Latur Municipal Corporation (LMC)  took over this scheme from MJP in 2005 but was unable to operate and maintain it optimally. Despite ample availability of water, LMC was unable to manage its distribution network and Latur city was receiving water only once a week. Consequently the percentage of Non Revenue Water (NRW), which is the difference between the quantity of treated water in the distribution system and the quantity of water that is actually billed to consumers, was very high for LMC.  In addition to such operational issues, LMC was also plagued by low collection efficiencies and constraints on revenue growth through revisions in water tariffs. Given LMC’s  liabilities and its inability to raise additional resources of Rs. 17.17 crores for completing the existing water supply system, LMC initially decided to transfer the Stage V Water Supply scheme to MJP.
MJP was responsible for the operations and maintenance of existing water supply schemes as well as raising finance for completing the water supply scheme through a private operator.  MJP was also given the right to charge water tariff as necessary and collect the revenue from the water users.
MJP eventually floated a management contract tender in March 2006. For the contract duration, the private entity was responsible for Taking over assets , to repair and provide minimum average water supply within a stipulated time to residents of Latur. It had a responsibility of  increasing Piped water coverage , 100% metering connections , recover cost of water based  of tariff fixed, Implementation of billing and collection system and readdress  e.t.c 
Case Study II

In Karnataka at the local body level, projects were identified for the select three ULBs of Belgaum, Gulbarga and Hubli-Dharwad.  The project involved refurbishment/rehabilitation of the existing distribution network of the select five demonstration zones in these three Urban Local Bodies, followed by the operation and management of water distribution systems in these zones on a PPP basis.

The private developer was to do rehabilitation works and undertake the operation and maintenance (O&M) of the distribution network for the period of the contract. The capital investment required for the rehabilitation works was to be compensated for by the World Bank through KUIDFC and the private developer was to be provided a fee for undertaking the O&M activity. The project was planned for a total time period of 3 years and 6 months inclusive of both rehabilitation works for the distribution networks and the operation and maintenance of the distribution system.
The private developer was responsible for identifying and tendering out the construction activity. Post construction of the project, the private developer was required to demonstrate the achievement of the performance targets in the demonstration zones. Subject to an audit of the efficiency of the working of the system in the demonstration zones, the private developer would take over the distribution system for the operation and maintenance phase of the project. The activity of raw water supply, its treatment and supply till the treated bulk water distribution points was to be fully managed by KUWSDB. The tariff to be levied and the structure of the same were to be set by the ULBs in consultation with KUWSDB and KUIDFC.
During the O&M phase of the project, the private developer was required to ensure 100% individual house service connections in the demonstration zones, supply treated water to the customers, ensure reduction in distribution losses as per performance targets set, generate bills as per the tariff set by the ULBs and distribute bills to the consumers. The collection against the bills was the responsibility of the respective ULBs.


There is remarkable consensus in the all reports  that governments should not be in
the water provision business, but should ensure that private providers are regulated with respect to price structures and water quality, and  should  provide incentives for these providers to serve the poor. This new role for government translates to developing partnerships with the private sector and with civil society for water delivery.
Most studies and reports based on woes of ULB water supply keep themselves restricted to funding by International Institutions and development & management by Private operators. The only variation they suggest  in collection procedures with some reports advocating collection by another private agency under preview of Municipal body and then sharing with operation and maintenance private agency, some other reports advocate handling of operations and collection to a single operator.

 Planning Commission in its "Water Supply and Sanitation A WHO-UNICEF study" on page 34 gives interesting data about revenue generation of Water supply O&M in  Chennai, Hyderabad and  Mumbai .

http://planningcommission.nic.in/reports/genrep/wtrsani.pdf




Resistance to PPP module water supply has raised its head in low income areas of Municipalities.  Incidences of opposition of water supply tariffs  at Latur in Maharsahtra have been not reported eminently  in Media. 

The doubt of transfer of cost of inefficiencies by the Operator to the consumer is not unjustified. The wastage and transmission loss of water still visible on ground in these PPP modules points to the Electrical supply like situation in many states of India. Electrical regulatory bodies in their recent reports have pointed to the phenomenon of Electric Supply Corporations fleecing consumers to compensate transmission losses, theft and their own inefficient system.

Another pointer to a fresh approach seems to stem from the fact that while these PPPs have been successful in smaller municipal corporations  without   water body constraints , they foray  into larger municipal corporations have been few.Probably the reasons being high initial investment and  the magnitude of operations. 

One more reason comes into picture is the existence of large slums in the large municipal corporations. The supply to these areas will be hard and not so forthcoming by any Private O &M contractor. Added to this the cost and difficulty in layout of pipelines will be a big issue. Even in unplanned sections of large municipal corporations ,layout of new lines will not be easy.

Though PPP models can not be straight away be rejected as these Models have paid dividends in affluent states like MahaRashta, Karnataka ,TamilNadu etc. However a fresh approach is needed for poor states, large municipal corporations, slum areas and small Municipalities and water deficient areas.








Wednesday, 26 March 2014

छूटता बंधन-9





         


                                                छूटता बंधन-9 


ये ब्लॉग twitter पार सांढ़  रूप में विचरते "शोले " के खलनायक की उपाधी वाले एक महानुभाव के उसकाने से लिख पाया , उन्हीं को समर्पित। सच मानिए इनकी हास्य का मंझी यानी मुल -मंत्र  अलग हैं। आभिजात्य "मुसहर " , चाइनीस  वर्ष के आधार पर नामंकित  चूहे  और  उससे तेल निकालने  वाले से अलग।  यहाँ मसला व्यक्तिगत कम होता हैं। 

हमारी दलगत राजनीतिक प्रणाली की कुछ विडंबना सिर्फ मुझ जैसे मंद -बुद्धि  ख़ाक़सार को ही दिखे या महसूस  हो ऐसा मुमकिन नहीं हैं। आपने तवज्जो न दी हैं , ये  अलग बात हैं।हमारी राजनीति में  एक ही समुदाय तथा  क्षेत्र के नेता  एक पार्टी में तलवार और म्यान का मुहावरा चरितार्थ कर देते है। हमारी राजनीति का एक और नियम हैं की जिस जिने या सीढ़ी से चढ़ कर आए हो उसे गिरा दो अन्य्था प्रतिद्वंद्धी भी चढ़ेगा।  सीढ़ी के रूप में अगर राजनीतिक  गुरु भी हैं तो "गीता " याद कर वत्स , उनकी क़ुर्बानी देश के लिए निहायत जरूरी हैं। अगर  उम्र -दराज  उस्ताद हैं  तो और  उम्दा तरीके से लीला कीजिए , उनके सठियाने का स्वाँग रचाइये।

तीसरा नियम पनपने वाला हैं।  मज़ाक हैं जो कोई पनप जाए।  उचित  समय पर पर कतरने कि कला कोई हमारे राजनीतिज्ञों से सीखे।  गुजरात , हरियाणा ,पंजाब से ओड़िशा तक कितनी नुमाइशें हमने देखी हैं इस कला की। पुराने घाघ राजनीतिज्ञ एक और कला में माहिर थे , उनका विरोधी खेमे में चेला घुसाना।  यह प्रेम दो-तरफ़ा होता था , आखिर  सियासत अटकलों  और संभावनाओ का खेल हैं। मज़ेदार ये हैं कि जिस काल में इस हुनर की सबसे ज्यादा जरूरत थी यानी गठबंधन युग में ये कला विलुप्त होती जा रही हैं। इल्म  दा  और राजनीतिक विषेशज्ञ  इसे ध्रुवीकरण कहते  पर हम ख़ाक़सार इसे बदज़बानी मानते हैं।

हमारे पूर्व'प्रधानमंत्री जिनका तकिए-कलाम  "ये अच्छी बात नहीं है " शायद अंतिम राष्ट्रीय नेता थे जिन्हें इन सबो से न गुजरना पड़ा।  कॉंग्रेस में राज्य ईकाई तक ये लक्षण दीखते थे पर ऊपर अपरम्पार शक्ति के आगे तो अच्छे -अच्छो की नहीं चली। मेरा छोटा मग़ज़ ये बताता हैं की अगर कुछ  अप्रत्याशित न हुआ तो स्थिति विराजमान रहेंगी अपने निहित स्थान पर कुछ वर्षों के लिए।  न ,न  इसे राजनीतिक भविष्यवाणी न समझिये , मेरी औक़ात सिर्फ राजनीतिक हुनर चालु रखने में हैँ , या वंशवाद चालू रखने में हैं। "psephologist" प्रकरण देख  मुझ पर तरस खाइए।  भला ऎसी सीरत  और सीटो कि बंदरबाट ,  घड़ी -घड़ी  बदलता गणित  और दल -बदलते  समीकरण , कोई कितने जीते , मेरी बला से। 

एक निहायत मुफ्त मशवरा दे रहा हुँ ,   सीट  की संख्या predict न  कीजिएगा , गर गणित और psephology का  शौक न माने तो इल्तज़ा की  जेहन  में रखिएगा  इल्म-इ-अदद।अनयथा कुछ  भक्त आपको पड़ोसी देश भेज  देंगे या   आपको  धार्मिक  उन्मादी या उत्पाती घोषित कर देंगे। ये  भी  हो सके हैं हमारे  बच्चों  को  भ्रष्टाचारी का तमगा भी दे दे कुछ। 

"हरि  अनंत , हरि  कथा  अनंत। "

ट्विटर पर  पिछले अंक वाले आभिजात्य "मुसहर " , चाइनीस  वर्ष के आधार पर नामंकित सरीखे भयंकर  नाक -भौ वाले   "स्नॉब" महानुभाव है तो मेरी हौसला अफ़ज़ाई करने वाले भी बहुत हैं।  नाम न लुँगा , मेरे  विचारों की जड़ता हटाने  में एक नामी -गिरामी अर्थशास्त्री , पाँच  मंझे  हुए पत्रकार , कुछ हंसोड़िए ने बहुत योगदान दिया। दो उर्दूदाँ महिलाओं  का  जिक्र  भी उस्ताद के रूप में ही दूँगा। 

ख़ैर एक और बंधन मैंने तोड़ दिया।   बहुत जदोजहद  के  बाद  माँ, पिताजी और सपत्नीक  हमें  अपने नए आशियाने  वाला  वोटर परिचय पत्र प्राप्त कर  लिया।  मोतीहारी  वाला  परिचय  पत्र  अब  अमान्य हैं।  चचेरे  भाई  साहब कुछ पीड़ित हैं , मना  लुँगा।  बागडू  भाई  को  मालूम  न हैं , देखुँगा वक़्त आने पर। उनका जिक्र  छूटता बंधन-5  और    छूटता बंधन-3  में कर चुका हुँ।  न्यूनतम गालियाँ मिले उनसे , मौक़ापरस्ती  हमारी।

ये ब्लॉग twitter पार सांढ़  रूप में विचरते "शोले " के खलनायक की उपाधी वाले एक महानुभाव के उसकाने से लिख पाया , उन्हीं को समर्पित। 

छूटता बंधन-8





                                    छूटता बंधन-8

 दो एक दिनों से भाषा में काफी सुधार आया हैं राजनीतिज्ञों के ,  असला  तक  पहुँच  गए  कुछ  मसला नदारद हैं। तथ्य के नाम पर मिथ्या भी बखूब चला रहे हैं कुछ। मुझे यकीन और डर हिँसा और व्यक्तिगत आरोपो  का  हैं। "खुनी आत्मा ", "देश का दुशमन" आदि आदि विशेषण सुन के अगर उबकाई न आये तो निश्चित रूप से हममे  "भक्तो" और "सेनाओं " कि मानसिकता आ रही है। कैसे न होगी वितृष्णा इन अल्फाज़ो से , मुझे कोई समझाए। 
सहाफी या पत्रकार से अपना भय तथा प्रेम  छूटता बंधन-४ में ही वर्णित कर चुका हूँ।  विगत ही इनकी भाषा भी  सुनी थी एक चैनल पर।  एक अपरिपक्व प्रार्थी की तुलना दावुद इब्राहिम और आशाराम से कर डाली मेरे त्रि -ईष्ट  के एक भाग ने। अरे ख़त देख मजलूम ताड़ने वालों कुछ तो मर्यादा बनाए रखिए।  आपकी निष्पक्षता के हम खाकसार कायल हुए थे। नेताओं का चरित्र  छोड़िये , दर्शकों की तथाकथित स्व -आडम्बरित "इंटेलिजेंस " का ख्याल तो आग्रहित है। वैसे  हम ख़ाक़सारों की बुद्धिमत्ता की दुहाई आप अपने विचारों की पुष्टि के लिए बखूब इस्तेमाल करते है। 

"सोशल  मीडिया "  की  तो  बात ही निराली हैं।  "सेना " कब अपनी जश्न -ए - मोहब्बत का रुख  आपकी तरफ कर दे ,इसका  अभाश  मुझे थोडा-बहुत हो गया हैं। और ज्यादा अजीबो -गरीब हैं  "twitter"  की माया। 
लम्बी छुट्टी के दौरान किशोर पुत्र , भतीजों  और भाँजो से प्रेरित होकर मैंने  भी  डुबकी  मारी।  कुछ मातहत पहले से ही विराजमान थे। यकीन मानिए जब सुबह 8  से  शाम 8  तक  बीसेक साल ड्यूटी करने के अभ्यस्त को फ़ुर्सत मिलती हैं तो वो सब कुछ कर लेना चाहता है , अपने पुरे शौक निकलना चाहता हैं 

मुद्दत से मिली थी इस ख़ाक़सार को ये शुकून औ  फुर्सत 
जी ले ज़रा अपने लिए , ये नायाब वक़्त भी होगा रुखसत। 

अब वहाँ भी हकीम , शिक्षक कम मिले , अलबत्ता पत्रकार भरे मिले ।  एक नामी -गिरामी अर्थशास्त्र के  शिक्षक से सानिघ्य बढ़ा और मुझे अपनी अँग्रेज़ी वाली " थ्री -टियर -गवर्नेंस " पर समय बिताने कि प्रेरणा निरंतर मिलने लगी। उनसे मेरा संपर्क "ट्विटर" से ही चलता रहा। इस लघु सामाजिक-माध्यम पर खाली समय में मैं दूसरो की राजनीतिक भक्ति का परिहास  भी करने  लगा। उनकी तत्परता और "रायता फैलाने " की  अदा से दंग हो गया।  ऐसी "लॉयल्टी " का एक हिस्सा भी  अपने कंपनी में लागु कैसे करुँगा , उपाय सोचने लगा। 

एक अभिजात्य "aristocrat " जो कभी  "मुसहर " का रूप ले लेते और कभी विराट रूप ले लेते हैं , पेशे  से  सहाफी  ही  लगते हैं, उनका   तथा अन्य पत्रकारों का  अपनी  त्रि -इष्ट का एक हिस्सा मानते हुए "पीछा" करने  लगा। प्रातः उनकी अभिजात्यता का शिकार हों गया , "tard ", "ard ", "moron " जैसे शब्द अपनी उपमा में मिलें।  मैंने अपने विचार में उनकी "neutrality " पर भी प्रशन दागे। तो भड़क गए। तदोपरांत मैंने बेशर्त मुआफी की गुज़ारिश की तो और भड़क गए।  मेरे मातहतो ने उन्हें "twitter " के जरिए ही उनसे उनकी निस्पक्षता पर प्रश्न पूछे  , तो खास  चाइनिस वर्ष के  नाम वाले महनुभाव और भड़के।  बच्चो ने उनकी दो दिन पुरानी भाषा दिखाई। मातहत और बच्चे भी आपको शिक्षा देते हैं , किसी  ना किसी रूप में।  एक तो  मुआफी ही नहीं चलती इस तिज़ारत भरी दुनिया में   और  पहिए ऐसे कद्रदाँ। 

हे सहाफी भाई ,वैसे ही थोड़ी इल्म तो ले  लीजिये , गुज़ारिश समझ  कर  ही। 

मानसिक अम्पयीरेज और फ्यूज की रटिंग  तो  बढ़े , ऐसी  प्रभु से  प्राथर्ना।  चम्पारण  वाला रंग  अगले अंक में उलेड दूँगा , इस बार  इज़ाजत की लिए "मुआफी"



Monday, 24 March 2014

EXPECTATIONS from ULBs (Water Wars)






  EXPECTATIONS from ULBs (Water Wars)

Most state Governments have listed more than the 18 subjects mentioned in 74 Amendment as primary and secondary functions of Urban Local Bodies and named these as obligatory and discretionary functions.Street lighting, fire services , registration of births and deaths , solid waste management, drinking water , sewage etc came under the obligatory duties. Construction of libraries,parks , planting of trees etc are covered under  secondary functions.

In some countries  under the Free Basic Services policy, water supply, electricity, sanitation and waste removal services of a certain minimal quality and quantity are to be provided by local governments to all households free of cost. A minimum level of service is also explicitly defined.Stipulated access to certain amount  of clean water per month for within a certain distance  from dwelling, with fixed  reliability and a minimum flow has been fixed.

Similarly for  electricity each household should have access to a certain amount of KWH per month, which is the amount of energy necessary for a month of basic lighting, small black and white TV, basic ironing  etc .


The funding for minimum basic  services is a part of the unconditional grant from the central government to municipalities in these countries. How much of it can be done in India again needs political will and long duress of legislation and power sharing. (refer to earlier piece on prelude to DOP).


One realizes that Clean Water supply  with reliability has been the foremost activity of ULBs and shall remain so in coming years. Consider the scenario predicted by environmental bodies in view of sanitation misadventures or inaction.


Inadequate water supply in Indian cities seems to be a rule rather than an exception.  Even while taking  100 litres per capita per day as the criterion for defining water deficient and sufficient households, 65% of the sample households remain water deficient. The 54th round NSSO data show that 70.1% of the households in urban India depend on tap water (municipal supply), 21.4% on tube wells, 6.7% on wells/open wells, and the rest on other sources.  The seasonal variations in municipal tap water supply leads to use of ground water by households as it is seen as the easiest, fastest and to an extent durable ‘solution’ to the water crisis. And, as mentioned above, this is resulting in groundwater depletion in and around the cities. The overuse of groundwater resources has lead to increase in arsenic concentration in many wards in Kolkata, and similarly fluoride concentration in majority of cities and towns in Rajasthan and Gujarat. 

Urban water supply and sanitation are important basic needs for the improvement of the quality of life and enhancement of productive efficiency of the people. In urban areas, water is tapped for domestic and industrial uses from rivers, streams, wells and lakes. Almost 80% of the water supplied for domestic use, comes out as waste water. In most of the cases waste water is let out untreated and it either sinks into the ground as a potential pollutant  of ground water or is discharged into the natural drainage system causing pollution in downstream areas
Municipal sewage may be defined as “waste (mostly liquid) originating from a community; may be composed of domestic waste waters and/or industrial discharges”. It is major source of water pollution in India, particularly in and around large urban centers. Waste water treatment , harnessing and water supply can be clubbed as  three facets of the same coin.

In India Municipalities have responsibilities for service provision and are seen as service provider. One way to make our ULBs function better is if  both  the roles are divided. The can be  very useful in making  cities explore more effective and efficient ways of service delivery.


 

David McKenzie and Isha Ray have mostly advocated privatization , increasing efficiency  and hiking of water tarrifs as the main solutions in  URBAN WATER SUPPLY IN INDIA: STATUS, REFORM OPTIONS AND POSSIBLE LESSONS  


http://erg.berkeley.edu/publications/Isha%20Ray/McKenzieRay-India-urbanwater-forWP.pdf


 One should not forget the fact that  easy loans come with other cliches.  In Bolivia  The World Bank pressurized the government to give up its control of municipal water supply. The government sold these rights for the city of Cochabamba to a multi-national company (MNC). The company immediately increased the price of water. Strikes followed  and the government imposed martial law. But the people forced the officials of the MNC to flee the city and made the government concede to all the demands of the protesters. The contract with the MNC was cancelled and water supply was restored to the municipality at old rates. This came to be known as Bolivia’s water war.


The Delhi Government harped on  the subsidy route to  fund for minimum basic  services is a part of the unconditional grant . One understands that Delhi Jal board officials managed a coup of sorts due to haste and unpreparedness of AAP in shifting the focus from efficiency. One also wonders on level and homework of AAP on  the ULB water reforms . The party had no concrete plans but were shouting hoarse on ready made solutions with them for more than a year.


Though one way of natural movement would be establishing the water services   based on subsidy  for basic minimum requirements and gradual shift to a more  efficient and viable solution. It should however have time guidelines for policy implementation and  well defined  penalties  both financial and criminal to ensure easy flow of resources.  It make take a long while to establish an efficient system  but don't good things come with premium of  either cost or time?

One must realize that age of revolutionary changes have passed by us ....

Some Suggestions of Water services will follow in next ...

Saturday, 22 March 2014

छुटता बंधन -7



                   

                                                 

                               छुटता बंधन -7


बहुतेरे  रंग  हमारी दलगत राजनीति के  हम जैसे थोड़े पढ़े -लिखें  ख़ाक़सारो  कि समझ से परे है। आलावा में   एक रूप जो इस चुनावी सियासत में जोर पकड़ रहा हैं उसे देख -समझ  , आप  भी घबरायेंगे। हैं तो यह विडंबना  पहले से  मौज़ूद , पर इस चुनाव में इसके जोर पकड़ने से कुछ बुनियादी सवाल फ़िर से हम छोटे मगज़ वालों को पीड़ित कर रहा है। 


 थोपे  हुए  प्रत्याशी  का  मसला तो हरेक  चुनाव में रहा है। इस बार  मथुरा , चंडीगढ़ , जौनपुर सरीखे   संसदीय  क्षेत्र  के  कुछ  उम्मीदवारो  के नाम पर  नज़र  दौड़ाइये। क्या सिर्फ हैम अध -कचरे  ज्ञान वाले ही दुखी हैं। कैसा प्रतिनिधि होगा हमारा जिसने हमसे  जुड़ने कि बेमानी कोशिश सिर्फ चुनाव के दो तीन महीने पहले की हो। जिसे  लोगो  ने  सिर्फ  टीवी या रुपहले परदे   पर  देखा हो  , वो  भी  कुछ  दुसरे  नज़र से। इनकी  पुरानी  यादों  के कैनवास  पर हम जैसे थे क्या ? अगर थे भी  तो  दर्शाया  क्यों  नहीं।  चलो  जीतने के  बाद  अपने  मानस-पटल पर  सर्वोपर्री कर देंगे। 


 एक ऐसे ही  महानुभाव  को कल टीवी पर देखा , "यू सी ", "यू नो " इत्यादि  बोलकर  निपट लिए। विपक्षी  प्रत्याशी  का नाम पूछने  पर   रटा -रटाया ,बोले  की  मेरा  सामना  सिर्फ  मुझसे है। चुनावी मैनजेमेंट  पर  "म बी ए " कि परत लगा दी । उच्च अधिकारी पदोनत्ति न मिलने पर यही समझाते है। अपने पुत्र को  भी उसकी रूचि वाली विषय  बेहतर करने के लिए यहीं  समझाता  हूँ  कि  आपका प्रतिद्वंद्धी  सिर्फ आप हो। आप  पहले  से बेहतर करे  तो शीर्ष पर पहुँच जायेंगे। 


 मगर सम्माननीय भावी प्रतिनिधि  महाशय  , थोपी गयी या भय से की गयी इम्प्रोवेमेंट्स टिकाऊ नहीं होती। बिन माँगे  बांच रहा हुँ " वही इनोवेशन या इम्प्रूवमेंट सफल होता है जौ ज़मीनी हो तथा  जिसे लागू करने वाले ही लाभान्वित हो या उस प्लान  के सूत्रधार हों।  

मुद्दा  संसदीय क्षेत्र बदलने या चुनने का भी   हैं। राजनीतिक  , जातीय  समीकरण आदि आदि कारणों पर थोप दिया जाता हैं  या यूँ कहें उन कारणों का आड़ लिया जाता हैं। टोंक ,सवाई माधोपुर से लेकर कानपुर , लखनऊ तक मसला एक ही हैं। जम्हूरियत के सबसे निचले पायदान पर विराजने वाले हमारी छोड़िये , पार्टी कार्यकर्ता का माथा भी सटक जाता हैं। "काशी " में कुछ मजबूरी समझ में आती हैं पर वहाँ भी तौर -तरीके  से हमारे जैसे घबड़ा गए  हैं।  जब कोई  ग़ाज़ियाबाद या मुरादाबाद का  पाँच साल में न हो पाया तो आपका या हमारा कैसे बन जाएगा  दो महीने में। 

 मसले बहुत हैं ठीक उसी तरह जो नारायण ठाकुर के दिमाग में घूमते रहते  थे।  मोहल्ले  में किसके घर में कितनी मछली बनी , पूरा तीन महीने का  सटीक ब्यौरा दे देते थे।  ये अलग बात थी की पट्या (तोड़ी ) मछली का जिक्र करते उनकी लार टपकने सी लगती थी।  बिजई भाई और अन्य उनकी इस कमजोरी का बहुत मज़ा लेते थे पर जब  भी वह  मछली  बनती  तो  नारायण ठाकुर का   भाग  कटोरे में पहले से निकलकर दे आते। इन  दोनों  का ज़िक्र मैंने  पूर्व संस्करणों में भी किया हैं। 


गर्मियों  में नारायण ठाकुर  मेहसी घूम आते। मेहसी  , पूर्वी  चम्पारण के  दक्षिण -पूर्व भाग में पड़ता हैं।  नाम तो  मुजफ्फरपुर ज़िले का होता हैं पर लीचियाँ होती हैं  मेहसी की ।  लीचियां  , यही की सर्वश्रेस्ट  हैं।  बिकती है, दुसरे  ज़िले  के नाम पर है। मोतीहारी में भी लीचियों  के  बागान  हैं  पर  मेहसी कि लीचियाँ अलग हैं। "शाही, त्रिकोलिआ या तुरकौलिआ , बेदाना ,पूर्वी "  लीची ' ही मुझे याद है।  अब तो ड्वार्फ़ , चाइनीज़  , सीडी ,लोँगिआ  जैसी  मशहूर और "हाई इएलडिंग" प्रजातियाँ  आ गयी हैं। नारायण ठाकुर का पैतृक  घर वही था ।  मेहसी से हरेक खेप  में  एक  सैकड़ा लीची लाते , याद नहीं पर शायद  दादी पैसे  देती थी । हमारे पुश्तैनी गाँव "जो कि सारण ज़िले में पड़ता हैं"  के बिजई भाई ,सदन भाई जैसे तीन-चार  मोतीहारी में ही रहते थे। नारायण  ठाकुर  दो -तीन लीचियाँ  छपरा वालों को खिलाते और उनसे अपने "पट्या ' मछली के   परिहास का बदला निकाल लेते।  

रघुनाथपुर  की  फुलवारी में  "अझौली " जाति के  लीची के पाँच पेड़ थे। मई महीने के मध्य में पेड़ पर चढ़कर  लीचियाँ खाने की याद  कैसे भुल जाऊँ।  बड़े बड़े लाल  चियोटे जो आम और लीची बागानों में बहुतायत  में होते हैं , उन्हें खोजता हुँ इस कंक्रीट के जंगलो में जहाँ में रहता हुँ। 


 मेहसी के उस  किशोरी के बारे में सुना होगा आपने ,  जिसने  मेहसी में महु -उत्पादन  में नए आयाम हासिल किए हैं , लीची के बागों में मधु -मक्खी पालन। वह किशोरी अब  युवती हैं। सालों पहले बड़े   शहर   में  उसकी अच्छी  तालीम की पेशकश  एक बहुराष्ट्रीय  कम्पनी ने की थी।  उस लड़की ने गाँव छोड़ना ग्वारा ना समझा। समाज के साथ रहकर समाज को साथ में लेकर आगे बढ़ी  वो। धन्य ,  संगीता ,बाबली  और बबीता  तेरा गुणगान करूँगा अपने पुत्रों, भाँजो और  भतीजों से।  उसका क्या , जो पाँच साल बाद चेहरा दिखाता हैं और फिर गाना भी गाता हैं "जीना यहाँ , मरना यहाँ ...... "



सीप से बनता पर्ल   बटन ( मेहसी में , सिकरहना  से मिले हुए सीप से )